फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने कहा: भारत से रूस का रिश्ता गहरा, दूसरे देशों से रिश्ते का असर नहीं

Fri, 09 Apr 2021 04:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • भारत ने कहा कि दूसरे देशों के साथ उसके रिश्ते का हमारे ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता
विज्ञापन
India and russia - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के विदेशमंत्री सर्गेइ लावरोव के पाकिस्तान दौरे पर भारत ने कहा, रूस के साथ उसका गहरा रिश्ता क्षमता, कसौटी पर परखा और रणनीतिक आधार पर है। भारत ने कहा कि दूसरे देशों के साथ उसके रिश्ते का हमारे ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

विज्ञापन


लावरोव ने हाल के अपने भारत दौरे के बाद पाकिस्तान गए थे और वहां के सेनाध्यक्ष बाजवा सहित शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी। पाकिस्तान दौरे पर उन्होंने कहा था कि वह पाकिस्तान की आतंकरोधी क्षमता को मजबूती देने के लिए खास सैन्य साजो-सामान देने को तैयार है। गौरतलब है कि रूस भारत को एस-400 डिफेंस सिस्टम सहित महत्वपूर्ण सैन्य साजोसामान आपूर्ति करता रहा है।

बता दें कोरोना संकट के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों और भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के प्रति कई क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें