विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने इंफाल के जापानी वॉर मेमोरियल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंफाल पीस म्यूजियम का भी दौरा किया। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने इंफाल में चल रहे 11वें संगई महोत्सव में भाग लिया।
उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ जी20 इंडिया पवेलियन का भी दौरा किया। मणिपुर उन कई राज्यों में से एक है, जहां अगले महीने की शुरुआत में भारत की जी-20 अध्यक्षता का जश्न मनाने के लिए समारोह आयोजित किए जाएंगे।