फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को गिफ्ट खोलना पड़ा भारी: टेडी बियर में हुआ जोरदार धमाका, बुरी तरह घायल हुआ युवक, तीन साल का भतीजा जख्मी

Wed, 18 May 2022 11:18 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात के अहमदाबाद में जब एक दूल्हे ने शादी में मिले उपहारों को खोलकर देखना शुरू किया तो उसमें से एक उपहार में धमाका हो गया। जिसमें टेडी बियर रखा था। धमाके में दूल्हा और उसका तीन साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में एक युवक को शादी में मिले गिफ्ट खोलना भारी पड़ गया। युवक ने जैसे ही गिफ्ट खोला तो उसमें में धमाका हो गया। जिसमें युवक और उसका तीन साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवसारी जिले के वसुंदा तालुका के मीठांबरी गांव की है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब युवक ने एक गिफ्ट खोला, जिसमें अंदर टेडी बियर था। जैसे की युवक ने गिफ्ट खोला तो उसमें धमाका हो गया। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
 
बताया जा रहा है कि दूल्हे लतेश की शादी 12 मई को हुई थी। इसी दौरान महमानों ने दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट दिए थे। मंगलवार को जब तलेश ने अपने भतीजे के साथ शादी में मिले गिफ्ट को खोलकर देखना शुरू किया तो एक गिफ्ट पैक में रखे टेडी बियर में ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन


जिसमें तलेश और उसका तीन साल का भतीजा बुरी तरह से घायल हो गए। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि लतेश की आंखें बुरी तरह से झुलस गई जबकी उसके बाएं हाथ की कलाई टूट गई और शरीर का उपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विवाहिता सलमा के पिता का कहना है कि उसकी बड़ी बेटी के पूर्व प्रेमी राजू धनसुख पटेल ने यह घिनौनी हरकत की है। उसने किसी के हाथ टेडी बियर जैसा इलैक्ट्रोनिक गिफ्ट भेजा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि राजू का सलमा के साथ भी प्रेम संबंध था। सलमा ने राजू से शादी नहीं की, इसी वजह से बदला लेने के लिए उसने यह हरकत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें