फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट; दो की मौत, 16 लोग घायल

Mon, 12 Feb 2024 02:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल में एर्नाकुलम जिले के पुथ्याकावु में एक पटाखा भंडार में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई है और महिलाओं-बच्चों समेत 16 लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कोच्चि के त्रिपुनिथुरा में एक आवासीय क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखा गोदाम में सोमवार को भीषण विस्फोट हुआ। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और महिलाओं-बच्चों समेत 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चार घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें कलामासेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। मृत व्यक्ति की पहचान तिरुवनंतपुरम के रहने वाले विष्णु के रूप में की गई।

विज्ञापन


अग्निशमन एवं बचाव विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि यह एक भीषण विस्फोट था, जिसके कारण कई किलोमीटर दूर तक झटके महसूस किए गए। फिलहाल आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, लेकिन आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के सहायक स्टेशन अधिकारी ने बताया कि हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि इस घनी आबादी वाले इलाके में पटाखा गोदाम संचालित किया जा रहा है।

इलाके में कई दो मंजिला इमारतों की छत गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त पाई गई। विस्फोट से कई घरों के दरवाजे और खिड़कियां उखड़ गए और आसपास खड़ी कारों पर ईंट और टाइलें गिरीं, जिससे उन्हें भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें