फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: कोविड के बी.1.617 स्वरूप का बी.1.617.2 उप-स्वरूप ज्यादा संक्रामक

Thu, 20 May 2021 12:32 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

केजरीवाल के सिंगापुर स्वरूप को लेकर किए गए ट्वीट के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने दी जानकारी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र के पूर्व निदेशक राकेश मिश्रा ने बुधवार को कहा कि सार्स-कोव-2 का दोहरे उत्परिवर्तन वाले स्वरूप बी.1.617 का आगे और उत्परिवर्तन हो रहा है और इसका एक उप-स्वरूप बी.1.617.2 है जो अपने विषाणु पूर्वज की तुलना में अधिक संक्रामक है तथा यह तेजी से अपने पैर पसार रहा है।

विज्ञापन


मिश्रा ने यह भी कहा कि वायरस का कोई भी सिंगापुर स्वरूप नहीं है जिसका मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में जिक्र किया था। केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर की आपत्ति के बाद केंद्र और आप सरकार में वाकयुद्ध शुरू हो गया था।

मिश्रा ने कहा कि बी.1.617 उत्परिवर्तन स्वरूप था जो महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक जैसे राज्यों में बढ़ रहा था और अब धीरे-धीरे इसके तीन उपस्वरूप (बी.1) 617.1, 617.2 और 617.3 आ गए हैं। इन तीनों में से बी.1.617.2 अधिक संक्रामक है।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि यह बड़ी चिंता की बात नहीं है, सिवाय संख्या अधिक है और लक्षण अधिक हैं। अन्यथा हमें कोई अंतर दिखाई नहीं देता। इस तरह यह दूसरों की जगह ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें