फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harimau Shakti 2023: भारत-मलेशिया के बीच संयुक्त अभ्यास जारी, दोनों देशों के जवानों में उत्साह; देखें वीडियो

Mon, 30 Oct 2023 09:54 AM IST
काव्या मिश्रा एन. अर्जुन, गुवाहाटी

सार

पिछले साल यह अभ्यास नंवबर में मलेशिया के पुलाई, क्लुआंग में आयोजित किया गया था। इस साल अभ्यास में दोनों देशों के लगभग 120 सैन्य कर्मी शामिल हुए हैं। इस दौरान दोनों पक्ष जंगल, अर्ध-शहरी, शहरी वातावरण में संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
संयुक्त अभ्यास - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिमाउ शक्ति-2023 भारत और मलेशिया के बीच एक संयुक्त अभ्यास उप पारंपरिक पर्यावरण में मल्टी डोमेन ऑप के विशाल कैनवास को कवर करते हुए पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रहा है। यह अभ्यास 23 अक्तूबर को विदेशी प्रशिक्षण नोड, उमरोई छावनी, भारत में आयोजित किया जा रहा है और पांच नवंबर को समाप्त होगा।

विज्ञापन


गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अंतर-संचालनीयता हासिल करने के उद्देश्य से दोनों सेनाओं के जवानों को पिछले एक सप्ताह से अभ्यास में लगाया गया था। दोनों टुकड़ियों को कॉम्बैट कंडीशनिंग और सामरिक प्रशिक्षण पर रखा गया, जिसमें फायरिंग ड्रिल और 'बैटल हार्डनिंग' कार्य सत्र शामिल थे। इस दौरान जंगल में सैनिकों के विशेष प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें हेलेबोर ऑपरेशन, रॉक क्लाइंबिंग, जंगल सर्वाइवल तकनीक और रिफ्लेक्स शूटिंग और स्नाइपर्स, आईईडी और काउंटर आईईडी ड्रिल, एएमएआर (आर्मी मार्शल आर्ट रूटीन) आदि शामिल थे। भारतीय दल को मलेशियाई दल की परिचालन प्रक्रियाओं और अभ्यासों से परिचित होने का अवसर मिला।

उन्होंने बताया कि हरिमाउ शक्ति -IV 2023 अभ्यास में, कमांड पोस्ट एक्सरसाइज (सीपीएक्स) एक टेबल टॉप प्लानिंग, यूनिट कमांडरों और स्टाफ अधिकारियों की परिचालन योजना निर्माण की क्षमताओं पर केंद्रित कार्यक्रम है। हरिमाउ -IV के दौरान मिशनों को कंप्यूटर स्क्रीन, मैप्स, ओवरले पर ट्रैक किया जाता है जबकि नकली विद्रोही समूह जवाबी कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन


हरिमाउ शक्ति -IV सीपीएक्स ने शांति प्रवर्तन के अध्याय VII की मूल अवधारणा और अधिदेश पर योजना बनाई। उमरोई में तीन दिनों के दौरान दो सामरिक परिचालन कार्यक्रम, विद्रोहियों के ठिकाने पर छापेमारी और घेराबंदी और तलाशी अभियान की योजना बनाई गई थी। सीपीएक्स में योजना चरण के लिए चिकित्सा घटकों सहित पैदल सेना, तोपखाने और इंजीनियरों, सिग्नल और लॉजिस्टिक्स से कॉम्बैट और कॉम्बैट सपोर्ट की हर संपत्ति शामिल थी।

महिला योद्धा भी जमकर भाग ले रही हैं
हरिमऊ शक्ति अभ्यास में पुरुष ही नहीं बल्कि भारतीय महिला योद्धा भी जमकर भाग ले रही हैं। महिला योद्धा हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे उतरने का अभ्यास करती दिखीं।



सैनिक दिन-रात गश्त करके और घने जंगल को चीरते हुए आगे बढ़ रहे
वहीं, उमरोई में विदेशी प्रशिक्षण नोड में भारतीय और मलेशियाई सैनिक दिन-रात गश्त करके और घने जंगल को चीरते हुए आगे बढ़ रहे हैं। 
 


हरिमऊ शक्ति-2023 पूरी गति के साथ आगे बढ़ रहा
रक्षा विभाग में गुवाहाटी के पीआरओ का कहना है कि भारत और मलेशिया के बीच एक संयुक्त अभ्यास हरिमऊ शक्ति-2023 पूरी गति के साथ आगे बढ़ रहा है। यह अभ्यास 23 अक्टूबर से उमरोई छावनी के विदेशी प्रशिक्षण नोड में आयोजित किया जा रहा है और पांच नवंबर को समाप्त होगा।
 


पिछले साल मलेशिया में आयोजित किया गया था
बता दें, पिछले साल यह अभ्यास नंवबर में मलेशिया के पुलाई, क्लुआंग में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास में दोनों देशों के लगभग 120 सैन्य कर्मी शामिल हुए हैं। इस दौरान दोनों पक्ष जंगल, अर्ध-शहरी, शहरी वातावरण में संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। इस अभ्यास में ड्रोन, यूएवी और हेलीकॉप्टरों का भी उपयोग किया जाएगा। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सुरक्षा सहयोग द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत करना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें