हरिमाउ शक्ति-2023 भारत और मलेशिया के बीच एक संयुक्त अभ्यास उप पारंपरिक पर्यावरण में मल्टी डोमेन ऑप के विशाल कैनवास को कवर करते हुए पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रहा है। यह अभ्यास 23 अक्तूबर को विदेशी प्रशिक्षण नोड, उमरोई छावनी, भारत में आयोजित किया जा रहा है और पांच नवंबर को समाप्त होगा।
हरिमऊ शक्ति-2023 पूरी गति के साथ आगे बढ़ रहा
रक्षा विभाग में गुवाहाटी के पीआरओ का कहना है कि भारत और मलेशिया के बीच एक संयुक्त अभ्यास हरिमऊ शक्ति-2023 पूरी गति के साथ आगे बढ़ रहा है। यह अभ्यास 23 अक्टूबर से उमरोई छावनी के विदेशी प्रशिक्षण नोड में आयोजित किया जा रहा है और पांच नवंबर को समाप्त होगा।
पिछले साल मलेशिया में आयोजित किया गया था
बता दें, पिछले साल यह अभ्यास नंवबर में मलेशिया के पुलाई, क्लुआंग में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास में दोनों देशों के लगभग 120 सैन्य कर्मी शामिल हुए हैं। इस दौरान दोनों पक्ष जंगल, अर्ध-शहरी, शहरी वातावरण में संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। इस अभ्यास में ड्रोन, यूएवी और हेलीकॉप्टरों का भी उपयोग किया जाएगा। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सुरक्षा सहयोग द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत करना है।