फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress President Poll: पूर्व राष्ट्रपति के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने किया खरगे का समर्थन, लगने लगे ऐसे कयास

Mon, 17 Oct 2022 04:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 जंगीपुर से दो बार कांग्रेस के बैनर तले सांसद रहे अभिजीत मुखर्जी ने सोमवार सुबह ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि "कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक मतदाता से मल्लिकार्जुन खरगे जी को चुनने का आग्रह है, वे बहुत वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने लोकसभा में कांग्रेस के संसदीय दल का नेतृत्व किया है।" 
 
विज्ञापन
अभिजीत मुखर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी हैं। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। लेकिन, कांग्रेस में चल रहे इस चुनाव का असर टीएमसी पर भी पड़ रहा है। बंगाल में टीएमसी नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में मल्लिकार्जुन खरगे के समर्थन की अपील की है। गौरतलब है कि अभिजीत मुखर्जी बीते साल कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे। उनके पिता और दादा भी कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे हैं। 

विज्ञापन


 जंगीपुर से दो बार कांग्रेस के बैनर तले सांसद रहे अभिजीत मुखर्जी ने सोमवार सुबह ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि "कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक मतदाता से मल्लिकार्जुन खरगे जी को चुनने का आग्रह है, वे बहुत वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने लोकसभा में कांग्रेस के संसदीय दल का नेतृत्व किया है।" 

वहीं, ट्विटर पर उनकी इस पोस्ट से  सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा हो गया है। कई ट्विटर यूजर्स ने उन्हें अपनी पूर्व की पार्टी के मामलों में दखल ना देने का सुझाव किया। वहीं , कई अन्य यूजर्स ने अनुमान जताया कि वे फिर से कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस पर अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि 'मेरी कांग्रेस में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। मैं केवल खरगे जी को अपना समर्थन दे रहा हूं क्योंकि वह मेरे पुराने नेता थे और मेरे परिवार के साथ अच्छे संबंध हैं।' गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति के बेटे अभिषेक  स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के पूर्व इंजीनियर भी रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और उनकी वर्तमान पार्टी टीएमसी की समान विचारधाराएं हैं। मुझे यकीन है कि कांग्रेस अध्यक्ष बनकर खरगे कांग्रेस को एकजुट करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाएंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष को चुनने के लिए 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें