फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: '...तो हालात बिगड़ जाते', रूस के यूक्रेन पर परमाणु हमले की रिपोर्ट्स पर पूर्व राजनयिक का अहम बयान

Mon, 11 Mar 2024 03:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व राजनयिक राजीव डोगरा ने कहा कि 'साफ है कि पीएम मोदी ने इसमें अहम भूमिका निभाई और अगर हमने इसमें दखल नहीं दिया होता तो हालात बेहद खतरनाक हो जाते।'
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मीडिया में एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर परमाणु हमला करने की योजना बना रहे थे, लेकिन पीएम मोदी और चीन के दखल से परमाणु हमला टल गया। इन रिपोर्ट्स पर पूर्व राजनयिक राजीव डोगरा ने कहा कि 'साफ है कि पीएम मोदी ने इसमें अहम भूमिका निभाई और अगर हमने इसमें दखल नहीं दिया होता तो हालात बेहद खतरनाक हो जाते।'
विज्ञापन


पूर्व राजनयिक ने कही ये बात
पूर्व राजनयिक ने कहा कि 'पीएम मोदी ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से बात की। राष्ट्रपति पुतिन की हाल के सप्ताह में भी पीएम मोदी और भारत के साथ काफी सकारात्मक बात की है। इससे साफ है कि अगर भारत ने दखल न दिया होता तो हालात काफी खतरनाक हो सकते थे।' राजीव डोगरा ने पीएम मोदी के उस कथन को भी दोहराया, जो पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि 'यह युद्ध का समय नहीं है।'

डोगरा ने पश्चिमी देशों की भी आलोचना की
डोगरा ने उन रिपोर्ट्स पर गहरी चिंता जाहिर की, जिनमें दावा किया गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध परमाणु युद्ध में बदल सकता था। उन्होंने कहा, 'ये रिपोर्ट्स बेहद चिंताजनक हैं। यही वजह है कि भारत और कुछ अन्य देशों ने दखल दिया ताकि यह संघर्ष खतरनाक स्तर पर न पहुंचे।' डोगरा ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में दुनिया भर के नेताओं को अपने एक्शन पर विचार करने की जरूरत है। आज हम द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे खतरनाक स्थिति में रह रहे हैं। डोगरा ने यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती की आशंकाओं पर भी चिंता जाहिर की और अमेरिका की उकसावे वाली कार्रवाई का आलोचना की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों को विचार करने की जरूरत है कि दुनिया खतरनाक स्थिति की तरफ जा रही है। 
विज्ञापन


क्या है रिपोर्ट में दावा
सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन साल 2022 में यूक्रेन पर परमाणु हमले की योजना बना रहे थे। हालांकि पीएम मोदी और अन्य देशों के नेताओं के दखल के बाद पुतिन परमाणु हमला टालने के लिए राजी हो गए थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2022 में जब यूक्रेन की सेना खेरसान इलाके में आगे बढ़ रही थी तो उस समय रूस की सेना घिर गई थी। उस समय ये संकेत मिल रहे थे कि रूस की डिफेंस लाइन ध्वस्त हो सकती है। साथ ही बाइडन प्रशासन को भी खुफिया सूचनाओं के आधार पर ऐसे संकेत मिल रहे थे कि रूस परमाणु हमला कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें