फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: BJP नेता सोमशेखर ने CM सिद्धारमैया से की मुलाकात, सियासी गलियारे में 'ऑपरेशन हस्त' को लेकर चर्चा तेज

Sun, 20 Aug 2023 10:46 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बंगलूरू।

सार

भाजपा नेता सोमशेखर ने अटकलों का खंडन करते हुए एक बयान में कहा कि सीएम सिद्धारमैया के साथ उनकी मुलाकात अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास पर चर्चा के संबंध में थी।
विज्ञापन
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री एसटी सोमशेखर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल किए जाने पर विचार करने की अटकलों के बीच भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री एसटी सोमशेखर ने रविवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की। दरअसल, इन दिनों कर्नाटक के सियासी गलियारे में अपनी "मूल पार्टी" में वापस जाने के इच्छुक कुछ भाजपा विधायकों के संबंध में 'ऑपरेशन हस्त' की चर्चा तेज है। गौरतलब है कि कांग्रेस का चुनाव चिह्न ‘हाथ’ है।

विज्ञापन


इससे पहले दिन में भाजपा छोड़ने वाले अयानूर मंजूनाथ ने उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार से मुलाकात की। मंजूनाथ फिलहाल जद (एस) में हैं। सोमशेखर ने एक बयान में कहा कि सिद्धारमैया के साथ उनकी मुलाकात अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास पर चर्चा के संबंध में थी। शहर के यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की।

मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि बैठक सर एम विश्वेश्वरैया लेआउट में एक नागरिक केंद्र के भूखंड पर एक प्रसूति अस्पताल और केंगेरी सैटेलाइट टाउन के लिए एक फ्लाईओवर की आवश्यकता के संबंध में थी। सोमशेखर का कांग्रेस नेताओं से मेलजोल रहा है। हाल ही में, उन्होंने शिवकुमार की सराहना की थी और उन्हें अपना "राजनीतिक गुरु" कहा था।
विज्ञापन


इस बीच, मंजूनाथ से मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवकुमार ने कहा कि उनसे कई लोग मिलते हैं। उन्होंने कहा कि वह नहीं बता सकते कि वे लोग उनसे क्यों मिल रहे हैं। 'ऑपरेशन हस्त' एक ऐसा शब्द है जिसका अब महत्व बढ़ गया है क्योंकि इसे भाजपा नेताओं और विधायकों को कांग्रेस के पाले में लाने की मुहिम कहा जा रहा है। 'ऑपरेशन हस्त' को 2019 में भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' का प्रतिशोध माना जा रहा है, जब 17 कांग्रेस और जद (एस) विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए कूद पड़े थे। 'ऑपरेशन लोटस' के परिणामस्वरूप कांग्रेस और जद (एस) की अल्पकालिक गठबंधन सरकार गिर गई थी।

भाजपा के कई विधायकों और नेताओं के कांग्रेस नेताओं के संपर्क में होने की अटकलों के बीच पार्टी ने अपने खेमे को एकजुट रखने की कवायद शुरू कर दी है। वह उन अंसतुष्ट विधायकों को मना रही है, जिनके बारे में बताया जा रहा है कि वे पार्टी से थोड़ी दूरी बना लिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दो दिन पहले कहा था कि उन्होंने भाजपा विधायक और पूर्व मंत्रियों शिवराम हेब्बर एवं मुनिरत्न से बात की है।

बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा था, मैंने उनसे बात की और उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे पार्टी नहीं छोड़ने जा रहे हैं। हमने स्थानीय समस्याएं हमारी पार्टी के अध्यक्ष के संज्ञान में लाई हैं। हम एकजुट रहेंगे। इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा है कि वह जानते हैं कि 'ऑपरेशन हस्त' कैसे चलाना है।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवकुमार ने रविवार को कहा, सीटी रवि हमें धमकी दे रहे हैं कि वह हथेली काट देंगे। क्या हुआ जब आप (भाजपा), कांग्रेस और जद (एस) विधायकों को ले गए थे? जब आप दूसरों को धमकी दे सकते हैं, तो दूसरे भी आपको धमकी देना जानते हैं। आपने अपनी सरकार बनाने के लिए गठबंधन सरकार गिरा दी थी। उन्होंने कहा कि वह किसी से कांग्रेस में शामिल होने को नहीं कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें