फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती पर हमला कर चुके हैं एलियन, बरमुडा ट्राएंगल की तह से मिला सबूत

Fri, 10 Aug 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

'बरमुडा ट्राएंगल' की तह से कुछ ऐसा मिला है जिससे ये पता चलता है कि एलियन सैकड़ों साल पहले ही धरती पर कदम रख चुके हैं! दरअसल एक गोताखोर खोजी का तो यही मानना है। बरमुडा ट्राइएंगल की तह से एक विशालकाय टुकड़ा मिला है जो एलियन के यान का हिस्सा हो सकता है। ये टुकड़ा लगभग दो फुटबॉल मैदान के आकार जितना बड़ा है, इसमें कई तोपनुमा खांचे भी दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि युद्धपोत जैसे इस यान का इस्तेमाल धरती पर हमला करने के लिए किया जाता था।

विज्ञापन


प्राप्त टुकड़े का आकार 15300 फुट 

यह टुकड़ा मूंगे की दीवार से घिरा हुआ है। यह पांच हजार साल पुराना हो सकता है। वैज्ञानिक हैरान हैं क्योंकि यहां प्रवाल का बढ़ना मुश्किल है। इसकी वजह से इसे बढ़ने में मदद मिली। दरअसल गोताखोर डैरेल मिक्लॉस समुद्र के नीचे सैकड़ों साल से छिपे खजाने को खोजते हैं और उनका शो डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह धरती पर एलियन की मौजूदगी का पहला सबूत हो सकता है। 

इसलिए किया जा सकता है यकीन

मिक्लॉस कैरेबियाई समुद्र में जहाज के पुराने टुकड़ों को ढूंढने के लिए गोपनीय नक्शा इस्तेमाल करते हैं। इसे उनके दोस्त और नासा अंतरिक्ष यात्री गॉर्डन कूपर ने तैयार किया है। उनकी खोज पर डिस्कवरी चैनल ने कई एपिसोड तैयार किए हैं, जिन्हें दो सीजन में दिखाया गया। 
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से उनकी टीम कुछ ऐसा ढूंढने में लगी हुई थी, जिससे दुनिया में कौतूहल पैदा हो जाए। गोपनीय नक्शे का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने समुद्र में 100 से ज्यादा अजीब चीजें ढूंढने की योजना बनाई थी। मिक्लॉस ऐसी जगहों पर गोताखोरी करते हैं, जहां कोई नहीं पहुंचा हो। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें