भारत और यूरोपीय यूनियन आतंकवाद के खतरे से लड़ने और आतंक की फंडिंग रोकने के लिए सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच आपसी सहमति मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।
Read Also: टेरर फंडिंग मामला: हुर्रियत के चार अलगाववादियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
10वीं इंडिया-यूरोपीयन यूनियन काउंटर टेररिज्म वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने आतंकवादी वित्त पोषण और चुनौतियों का सामना करने के लिए बड़े पैमाने पर विचार विमर्श किया।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों ने ही आतंकवाद को फैलाने वाले टेरर फंडिंग की कड़ी निंदा की है और एक दूसरे को इसे खत्म करने के लिए गहरे सहयोग की जरूरत महसूस की है।
Read Also: टेरर फंडिंगः एनआईए ने फिर की गिलानी के बेटों से पूछताछ
दोनों ने ही अपने विचार एक्सचेंज किये और कुछ देशों द्वारा पाले जा रहे आंतकवाद, अफगान-पाक सीमा पार आतंकवाद से लड़ने के लिए दृढ़संकल्प किया है।