40 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र वाले ईएसआईसी बीमित सदस्यों की वार्षिक जांच की शुरुआत केंद्रीय श्रम मंत्री ने की। यह जांच पायलट मोड में अहमदाबाद, फरीदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता के ईएसआईसी अस्पतालों में होगी।
राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) के 40 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र वाले बीमित सदस्यों की वार्षिक जांच की शुरुआत केंद्रीय श्रम मंत्री भूपिंदर यादव ने की। यह जांच पायलट मोड में अहमदाबाद, फरीदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता के ईएसआईसी अस्पतालों में होगी।
विज्ञापन
गुरुग्राम में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की क्षमता होगी 500, मेरठ में नया बनेगा
उधर, ईएसआईसी की 186वीं बैठक में सेवाओं के विस्तार के लिए गुरुग्राम के एचएसआईआईडीसी, मानेसर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 500 बिस्तर करने का प्रस्ताव पास किया गया।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में यादव ने बताया कि बीमित सदस्यों के फ्री मेडिकल चेकअप अभियान का लक्ष्य स्वस्थ भारत का स्वप्न साकार करना है। इस समय निगम के बीमित सदस्य 3.5 करोड़ हैं। यह संख्या 5 करोड़ पहुंचने के बाद इस पायलट प्रोजेक्ट का और विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ईएसआईसी अपने अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी में बदलने का इच्छुक है, ताकि मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता न हो। उन्होंने ईएसआईसी लाभार्थियों तक सेवाओं की पहुंच में सुधार के लिए संतुष्ट नाम का मोबाइल एप भी लांच किया।
गुरुग्राम के मानेसर में 500 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के संबंध में उन्होंने बताया कि इसके लिए धन आवंटित कर दिया गया है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने 8.7 एकड़ जमीन चिह्नित की है। मेरठ में 100 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो एकड़ जमीन चिह्नित की है और इसे बिना किसी शुल्क 90 साल के लिए दे दिया है। बैठक में इस अस्पताल के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।