पुलिस और चुनाव अधिकारियों ने पैसे बांटने की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तिरुपुर जिले में डीएमके दक्षिण संघ के कोषाध्यक्ष सरबदीन की कार से टोकन जब्त किए गए।
तमिलनाडु के इरोड विधानसभा में उपचुनाव होना है। इसके लिए राष्ट्रीय पार्टियों के साथ-साथ तमिलनाडु की क्षेत्रीय पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के दौरान पैसे बांटने का भी मामला सामने आया है। ऐसा ही एक आरोप डीएमके पर लगा है। पुलिस और चुनाव अधिकारियों ने पैसे बांटने की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तिरुपुर जिले में डीएमके दक्षिण संघ के कोषाध्यक्ष सरबदीन की कार से टोकन जब्त किए गए। ये जानकारी इरोड के जिलाधिकारी डीसी एच कृष्णनुन्नी ने दी।
विज्ञापन
इरोड समेत छह विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव
देश में 27 फरवरी को तमिलनाडु की इरोड सीट समेत छह विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसमें लक्षद्वीप लोकसभा सीट, अरुणाचल प्रदेश की लुमला, झारखंड की रामगढ़, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी, महाराष्ट्र की कस्बा पेठ और चिंचवड विधानसभा सीटें शामिल हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को इन सीटों पर वोटिंग होगी और दो मार्च को नतीजे आ जाएंगे।