फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: TTE के साथ विधायक के दुर्व्यवहार पर कानूनी कार्रवाई कर सकता है रेलवे, MLA ने भी दर्ज कराई शिकायत

Wed, 04 Sep 2024 04:51 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

र्वोत्तर रेलवे ट्रेन में टीटीई के साथ विधायकों के दुर्व्यवहार पर कानूनी कदम उठा सकती है। वहीं इस मामले में विधायक ने जवाबी दावा किया है कि टीटीई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था, उन्होंने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे ने बुधवार को एक बयान में कहा है कि ट्रेन यात्रा के दौरान टीटीई के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए तृणमूल कांग्रेस के विधायक कनाई चंद्र मंडल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। हालांकि, विधायक ने अलग दावा किया है कि टीटीई ने ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्होंने इस मामले में रेलवे अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


टिकट न होने पर हुआ था विवाद-  पूर्वोत्तर रेलवे
वहीं इस मामले में पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने बताया कि नवग्राम से टीएमसी विधायक कनाई चंद्र मंडल के साथी के पास अपने नाम का उचित टिकट नहीं था और इस मुद्दे पर टीटीई के साथ विवाद हुआ। यह दावा करते हुए कि टीएमसी विधायक मंडल ने ड्यूटी पर मौजूद टीटीई के साथ दुर्व्यवहार किया, उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे मामले में कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है और फिलहाल अपने वकीलों और वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह ले रहा है।

ऐसे विधायक और टीटीई में हुआ विवाद
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सोमवार को तब हुई जब टीएमसी विधायक मंडल मालदा-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। इस दौरान टीएमसी विधायक ने दावा किया कि महिला यात्री उनके निर्वाचन क्षेत्र की थी और उसने अपने जनरल टिकट को चेयर कार क्लास में बदलने का अनुरोध किया था, जिसमें वह बैठी थी।
विज्ञापन


विधायक ने डीआरएम के पास दर्ज कराई शिकायत
टीएमसी विधायक ने आरोप लगाया कि टीटीई ने आदेश मानने से इनकार कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर हावड़ा के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें