फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COP27 : पर्यावरण सचिव ने कहा- विकास कार्यों में अनुकूलन होना चाहिए शीर्ष प्राथमिकता

Mon, 14 Nov 2022 05:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली

सार

जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सचिव लीना नंदन ने  शनिवार को कॉप 27 में एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) की ओर से आयोजित एक सत्र में यह बात रखी। 
विज्ञापन
COP27 - फोटो : Twitter@COP27P
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारदर्शिता और निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए वैश्विक आधार रेखा को विकसित करना होगा और उद्योगों को नई चुनौतियों व नियमों के अनुसार, खुद को ढालने का प्रयास करना होगा। विकास कार्यों में अनुकूलन शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए। यह बात पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सचिव लीना नंदन ने कही। उन्होंने शनिवार को कॉप 27 में एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) की ओर से आयोजित एक सत्र में यह बात रखी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, संस्थागत व्यवस्थाओं, कार्य योजनाओं और संसाधन जुटाने के तौर-तरीकों में सामंजस्य स्थापित करना और इन्हें एक रूप दृष्टि से देखना होगा। उन्होंने अनुकूलन के लिए समुदायों को मजबूत करने के लिए सूचना प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा, हमें पीपीपी के अर्थ को प्रो प्लेनेट पीपुल के रूप में दोबारा परिभाषित करने की जरूरत है। अब हमें सही दिशा में आगे बढ़ने और काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें