महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने 10 जुलाई को बकरीद के मौके पर राज्य में गोवध नहीं होने देने की मांग की है। नार्वेकर ने महाराष्ट्र के डीजीपी रजनीश सेठ को इस बारे में पत्र लिखा है।
विज्ञापन
स्पीकर ने डीजीपी को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि महाराष्ट्र में बकरीद के मौके पर कहीं भी गोवध न हो पाए। महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती भाजपा-शिवसेना सरकार ने गोवध पर प्रतिबंध लगाया था। गौ मांस बेचने वाले और रखने वाले को पांच साल तक की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना हो सकता है।
बदरुद्दीन अजमल ने भी की थी यह अपील
बता दें, इससे पहले असम से लोकसभा सदस्य और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने मुस्लिमों से अपील की थी कि वे ईद के मौके पर गायों का वध न करें। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज गाय की पूजा करता है, इसलिए इसकी बलि नहीं दी जाना चाहिए।