फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की हिरासत में है 2017 से लापता भारतीय इंजीनियर, परिजनों ने टीवी पर देखकर पहचाना

Wed, 20 Nov 2019 06:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान में अवैध रूप से दाखिल होने के दौरान गिरफ्तार दो भारतीयों में से एक तेलंगाना का सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। प्रशांत वेनधाम के परिजनों का कहना है कि वह 2017 से लापता है। टीवी पर पाकिस्तान में उसके पकड़े जाने की खबर देखकर परिवार ने उसे पहचाना।

विज्ञापन


31 वर्षीय प्रशांत लापता होने से पहले माधापुर में शोर इन्फो टेक कंपनी में काम करता था। उसके पिता बाबूराव वेनधाम ने बताया, मेरा बेटा 11 अप्रैल, 2017 को सुबह 9 बजे दफ्तर के लिए निकला और घर नहीं लौटा। बेटे ने पहले एक महिला सहकर्मी के बारे में बताया था, जो उससे शादी करना चाहती थी।

वह बंगलूरू में काम करती थी। बाद में पता चला कि वह स्विट्जरलैंड चली गई और प्रशांत उससे मिलना चाहता था। उसके भारत वापस आने के बाद ही सब पता चलेगा। प्रशांत के परिजन जल्द ही विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें