फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, जयपुर में हवाला डीलरों पर ईडी की छापेमारी, 4.25 करोड़ की नकदी जब्त

Fri, 13 Sep 2019 10:07 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (लोगो)
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली और जयपुर में कथित हवाला डीलरों पर छापेमारी में 4.25 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है।

विज्ञापन


एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इन हवाला डीलरों ने मुखौटा कंपनियां के जरिये करोड़ों रुपये विदेश भेजे।

ईडी ने कहा कि उसने विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के तहत कैलाश खंडेलवाल और उनके भाई कमल खंडेलवाल पर छापेमारी की।

ईडी ने बयान में कहा कि दोनों भाई ओर उनके देश और दुबई में बैठे ऑपरेटर विदेशों में विभिन्न स्थानों पर भारतीय लोगों और देश में रह रहे लोगों की मांग पर विदेशी मुद्रा अमेरिकी डॉलर, पाउंड, आरएमबी और यूरो की व्यवस्था करते थे।’’

इन लोगों ने दिल्ली और जयपुर में उनसे जुड़े नौ परिसरों पर छापेमारी में 4.25 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं जिनसे पता चलता है कि मुखौटा कंपनियों के जरिये भारत और हांगकांग में लेनदेन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी का आरोप है कि दोनों भाई उन लोगों के लिए धन का प्रबंध करते थे जो पैसा देश से बाहर भेजना चाहते थे। यह पैसा नकद में और बैंक खातों के जरिये बाहर भेजा गया।

ईडी ने बताया कि विभिन्न परिसरों पर छापेमारी में सैकड़ों करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय हवाला लेनदेन से संबंधित दस्तावेज और कागज की पर्चियां मिलीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें