ED Action in Kerala: सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव केके अब्राहम पर ईडी ने शिकंजा कसा है। मामले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलपल्ली सर्विस कोऑपरेटिव बैंक घोटाले मामले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव केके अब्राहम को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद बुधवार को एक अदालत के सामने पेश किया गया। आरोप है कि उनके अध्यक्ष रहने के दौरान घोटाला हुआ था।
विज्ञापन
केके अब्राहम के संस्था के शासी निकाय के अध्यक्ष रहने के दौरान बैंक के भीतर वित्तीय अनियमितताओं के कई आरोप मिलने के बाद ईडी ने जांच शुरू की। आब्राहम पर आरोप है कि उसने संजीवन नाम के एक व्यक्ति के साथ मिलकर धोखाधड़ी वाले ऋणों के नाम पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धनराशि निकालने की साजिश रची थी। पीड़ितों ने घोटाले की जांच की मांग की थी। जिसके बाद ईडी ने जांच शुरु की।
बता दें घोटाले के पीड़ितों में से एक व्यक्ति ने कुछ महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। ईडी की कार्रवाई से पहले अब्राहम को एक बुजुर्ग दंपति द्वारा दायर धोखाधड़ी की शिकायत के बाद केरल पुलिस की सतर्कता शाखा ने गिरफ्तार किया था।