फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरडी साईं मंदिर में लोगों के चलने से बनेगी बिजली

Fri, 02 Jun 2017 04:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में  पहली बार लोगों के चलने से बिजली पैदा की जायेगी। ऐसे प्रयोग शिरडी के साईं मंदिर में किया जायेगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के खबरों के अनुसार साईं मंदिर के ट्रस्ट संस्थान श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने बिजली पैदा करने के लिए एक निजी कंपनी के साथ मिलकर फुट एनर्जी ( पैरों से बिजली ) पैदा करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


भारत में पैरों से बिजली पैदा करना का यह पहला अविष्कार है। इससे श्रद्धालुओं के चलने से पैदा होने वाली ऊर्जा से बिजली पैदा की जायेगी। बताया जा रहा है कि इससे पैदा होने वाली बिजली से 200 बल्ब और 50 पंखे चलाये जा सकते है। इसके आलवा मंदिर से निकलने वाले कचरे से भी बिजली और गैस पैदा की जायेगी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि भक्तों के रास्ते में 200 पेडल लगाए जाएंगे और लोग जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे, ये पेडल दबेंगे और बिजली पैदा होगी। खास बाद ये है कि श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट इसके ऊपर कोई पैसा खर्च नहीं करेगा। जिस कंपनी से करार हुआ है, वह बीओटी (बिल्ट, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) के आधार पर काम करेगी। दो महीने बाद इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें