दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंची मेनका गांधी कि आज दोपहर तबीयत खराब हो गई उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हेलीकॉप्टर बुला लिया गया है। मेनका गांधी उससे सीधे दिल्ली जाएंगी उनके सारे कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं।
दोपहर बैठक में भाग लेने के बाद अचानक उनके पेट में दर्द हुआ पास मौजूद दवा भी उन्होंने खाई लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया सूत्रों के मुताबिक गाल ब्लाडर में पथरी का दर्द उन्हें बताया जा रहा है।
शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं की जिला अस्पताल के बाहर भीड़ लगी हुई है। सभी उनकी कुशल-क्षेम जानने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने उनके वार्ड में लोगों के जाने पर रोक लगा दी है।
डीएम शीतल वर्मा और SP देव रंजन जिला अस्पताल में मौजूद रहकर श्रीमती गांधी का उपचार करा रहे हैं।