फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कन्नूर में पुलिस की कमांडो टीमों और माओवादियों के बीच मुठभेड़; बंदूकें बरामद, खून के छींटे भी मिले

Mon, 13 Nov 2023 08:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल)

सार

Kerala: केरल पुलिस की विशेष टीमों की सोमवार को एक वन क्षेत्र में माओवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी करिक्कोट्टाकारी पुलिस थाने की सीमा के तहत उरुप्पुमकुट्टी जंगल में हुई।
विज्ञापन
केरल पुलिस की कमांडो टीमों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस की विशेष टीमों की सोमवार को एक वन क्षेत्र में माओवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी करिक्कोट्टाकारी पुलिस थाने की सीमा के तहत उरुप्पुमकुट्टी जंगल में हुई। हालांकि, शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने थंडरबोल्ट और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप कमांडो के ऑपरेशन ी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

इस बीच स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि माओवादियों ने गोलीबारी शुरू की, जिससे जंगल में तलाशी अभियान के दौरान कमांडो को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। गोलीबारी के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी ली, जिसमें तीन बंदूकें बरामद हुईं और खून के धब्बे मिले। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि कुछ माओवादी घायल हुए हैं। इलाके के अस्पतालों को पुलिस की निगरानी में रखा गया।
 

घटना पिछले सप्ताह वायनाड के एक वन क्षेत्र में थंडरबोल्ट बल और माओवादियों के बीच गोलीबारी के बाद हुई है। वायनाड के थलप्पुझा पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत पेरिया इलाके में मुठभेड़ के बाद दो माओवादियों (एक पुरुष और एक महिला) को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान चंद्रू और उन्नीमाया के रूप में की गई।

 
विज्ञापन

पिछले महीने एक अलग घटना में छह सशस्त्र माओवादियों के एक समूह ने वायनाड के मक्कीमाला में एक निजी रिसॉर्ट पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने एस्टेट कर्मियों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में मीडिया को बयान देने के लिए प्रबंधक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया था। पुलिस ने इस घटना के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें