फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएमआई में छूट के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, शेयर न करें ओटीपी और पिन  

Thu, 09 Apr 2020 06:23 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंकों ने किया आगाह, ओटीपी और पिन शेयर न करें
विज्ञापन

कोरोना से पैदा हुए संकट के बीच ईएमआई में छूट को लेकर प्रमुख बैकों ने ग्राहकों को आगाह किया है कि वे धोखेबाजों से सावधान रहें। बैंकों का कहना है कि धोखेबाज लोग इस मौके का फायदा उठा सकते हैं इसलिए किसी भी कीमत पर किसी के साथ ओटीपी और पिन शेयर न किया जाए।  

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और दूसरे प्रमुख बैंक अपने ग्राहकों को एसएमएस और ई-मेल द्वारा साइबर अपराधियों के बारे में आगाह कर रहे हैं। 

एक्सिस बैंक ने कहा है कि उसने ई-मेल भेजकर ग्राहकों को अपनी वित्तीय जानकारियों को सुरक्षित रखने को लेकर आगाह किया है। बैंक ने कहा कि धोखेबाजों ने बैंक डिटेल्स हासिल करने के लिए नए तरीके अपनाना शुरू किया है।   
विज्ञापन

 
धोखाधड़ी करने वाले फोन करके ईएमआई में छूट देने का हवाला देकर उनसे ओटीपी, सीवीवी, पासवर्ड और पिन मांग रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। अगर जानकारियां साझा की तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।  

इसी तरह पांच अप्रैल को एक ट्वीट में एसबीआई ने कहा था कि नए तरीके का साइबरक्राइम सामने आ रहा है, इसे लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। धोखाधड़ी करने वाले ईएमआई छूट योजना के नाम पर ओटीपी मांग रहे हैं। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें