चंडीगढ़ में जब आपात लैंडिंग कराई गई, तो मात्र 1-2 मिनट का ही ईंधन बचा था। घटना 13 अप्रैल की है। दिल्ली के डीसीपी सतीश कुमार इस फ्लाइट में थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर विस्तार से बताया है।
इंडिगो की फ्लाइट में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। अयोध्या से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई2702 खराब मौसम के कारण राष्ट्रीय राजधानी में नहीं उतर पाई। दो बार लैंडिंग का प्रयास किया। इसके बाद इसे चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जब आपात लैंडिंग कराई गई, तो मात्र 1-2 मिनट का ही ईंधन बचा था। घटना 13 अप्रैल की है। दिल्ली के डीसीपी सतीश कुमार इस फ्लाइट में थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर विस्तार से बताया है।
प्रकिया का पालन किया: इंडिगो
इंडिगो ने विमान में ईंधन कम होने का आरोप गलत बताया है। एयरलाइंस ने कहा, पायलट ने मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप विमान को दिल्ली में उतारने का प्रयास किया। खराब मौसम के कारण उसे डायवर्ट किया गया। नियमों के अनुसार, विमान को वैकल्पिक हवाई अड्डे पर ले जाने के लिए पर्याप्त ईंधन था।