फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में गर्म हवाओं ने झुलसाया, अप्रैल में ही नौ जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Tue, 16 Apr 2024 05:20 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने राज्य में अत्यधिक गर्मी के मौसम की स्थिति के मद्देनजर विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कुछ हिस्सों में सोमवार को लू की स्थिति बनी रही। मौसम कार्यलय ने बताया कि राज्य के कम से कम नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। 

विज्ञापन

शेखपुरा जिले में उच्चतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औरंगाबाद में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद खगड़िया (40.9 डिग्री सेल्सियस), भोजपुर, बांका और नवादा (प्रत्येक में 40.7 डिग्री सेल्सियस), डेहरी (रोहतास) में 40.2 डिग्री सेल्सियस, गया और मोतिहारी (प्रत्येक 40 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज हुआ।

मुख्य सचिव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने राज्य में अत्यधिक गर्मी के मौसम की स्थिति के मद्देनजर विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।
विज्ञापन

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'सीएस ने संबंधित विभागों को एक-दूसरे के साथ समन्वय करने के लिए कहा, और उन्हें स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें