फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elgar Parishad Case: NIA ने महेश राउत की जमानत याचिका का किया विरोध, कहा- राज्य के हितों के खिलाफ किया काम

Tue, 27 Jun 2023 11:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Elgar Parishad Case: जांच एजेंसी ने राउत की जमानत याचिका के जवाब में दायर हलफनामे में कहा कि गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपी द्वारा संवैधानिक आधार पर जमानत मांगना न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन
एनआईए, महेश राउत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एल्गार परिषद माओवादी संबंध मामले में गिरफ्तार कार्यकर्ता महेश राउत की जमानत याचिका का विरोध किया और आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य औऱ समाज के हितों के खिलाफ काम किया। 

विज्ञापन

 

जांच एजेंसी ने राउत की जमानत याचिका के जवाब में दायर हलफनामे में कहा कि गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपी द्वारा संवैधानिक आधार पर जमानत मांगना न्यायोचित नहीं है। राउत ने अपनी याचिका में कहा था कि उनकी हिरासत अनुचित है और यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के खिलाफ है।
 

हलफनामे में कहा गया है, 'इस तरह के अपराध के आरोपी के लिए संवैधानिक आधार पर राहत मांगना न्यायोचित नहीं है, जबकि उसका कृत्य अपने आप में राज्य और समाज के हित के खिलाफ है।' एजेंसी ने दावा किया कि राउत द्वारा किए गए कथित कृत्यों का भारत की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता पर सीधा प्रभाव पड़ा।
 

इसमें आगे कहा गया है कि नक्सली-माओवादी विद्रोह ने इस देश को त्रस्त कर दिया है, इसने लोगों, पुलिस आदि के जीवन को नष्ट कर दिया है। एनआईए ने कहा कि इस उग्रवाद का नेतृत्व भाकपा (माओवादी) ने किया था, जिसके राउत सदस्य थे। कार्यकर्ता को जून 2018 में गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत में है।
 
विज्ञापन

न्यायमूर्ति एएस गडकरी और न्यायमूर्ति एस जी दिगे की खंडपीठ ने मंगलवार को राउत की याचिका पर सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तारीख तय की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें