फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्गार परिषद: सुप्रीम कोर्ट में शोभा कांति सेन की जमानत पर फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट के आदेश को दी है चुनौती

Sat, 16 Mar 2024 09:46 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट ने एल्गार परिषद माओवादी से जुड़े मामले की आरोपी शोमा कांति सेन की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह मामला 31 दिसंबर, 2017 को पुणे के शनिवारवाड़ा में आयोजित एल्गार परिषद सम्मेलन में दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों से संबंधित है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने एल्गार परिषद माओवादी से जुड़े मामले की आरोपी शोमा कांति सेन की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। जिन्होंने हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें एनआईए की विशेष अदालत का रुख करने का निर्देश दिया गया था। 
विज्ञापन


जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
जस्टिस अनिरुद्ध बोस और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अंग्रेजी साहित्य की प्रोफेसर और महिला अधिकार कार्यकर्ता शोमा कांति सेन को 6 जून, 2018 को मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट बॉम्बे हाईकोर्ट के पिछले साल 17 जनवरी के आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

यह मामला 31 दिसंबर, 2017 को पुणे के शनिवार वाड़ा में आयोजित एल्गार परिषद सम्मेलन में दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों से संबंधित है, जिसके बारे में पुलिस का दावा है कि अगले दिन शहर के बाहरी इलाके में स्थित कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास हिंसा भड़क उठी। पुणे पुलिस ने दावा किया था कि सम्मेलन को माओवादियों का समर्थन प्राप्त था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, पुणे द्वारा पारित नवंबर 2019 के आदेश को चुनौती देने वाली सेन की याचिका पर विचार किया था, जिसमें उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।  शोमा कांति सेन  ने हाईकोर्ट के समक्ष दावा किया था कि उन्हें मामले में झूठा फंसाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें