फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : बिदके हाथी ने 12 साल की बच्ची सहित तीन को रोंदा

Fri, 02 Jun 2017 04:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में एक हाथी ने चार लोगों को कुचल कर मौत की घाट उतार दिया। मरने वालों में एक छोटी बच्ची भी शामिल है। घटना कोयम्बटूर इलाके की है। यहां शुक्रवार को जंगल से भटके एक हाथी ने चार लोगों कुचल कर मार दिया और दो लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे के अनुसार 12 साल की बच्ची अपने घर के बाहर सो रही थी, उसी दौरान भटका हुआ हाथी गांव में आया है और उसने  बच्ची को कुचल दिया। घटना पर मौजूद लोगों ने बताया कि हाथी मदुककरै जंगल की ओर से आया था। 12 साल की बच्ची को कुचलने के बाद वन विभाग की टीम वहां मौके पर पहुंची और बाकि लोगों को घर से ना निकले के निर्देश भी दिये।

बच्ची को कुचलने के बाद रास्ते में हाथी ने तीन और लोगों को मौत की घाट उतारा। घटना के बाद सभी घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टार ने कुछ को मरा घोषित कर दिया और कुछ घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं वन विभाग अभी भी भटके हाथी ढूंढ़ने में लगा है। मरने वालों में गायत्री (12), पी. पालनिसामी (73), बी नगरिथमम (50) और एम. जोतिमानी (68) शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें