फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: तेलंगाना में मतदान की तैयारी पूरी; BRS के 'दीक्षा दिवस' पर भड़की कांग्रेस, EC से कार्रवाई की अपील

Wed, 29 Nov 2023 02:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी हैदराबाद के चार मीनार के श्री भाग्य लक्ष्मी मंदिर में पूजा करने पहुंचे। उन्होंने उत्तरकाशी के सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकालने का श्रेय देवी भाग्य लक्ष्मी के आशीर्वाद को दिया है। 
विज्ञापन
Election Updates - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के नामपल्ली क्षेत्र के कांग्रेस विधायक के खिलाफ एक वोटर को एक लाख रुपये रिश्वत के तौर पर देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस सांसद फिरोज खान के खिलाफ आरपी एक्ट की धारा 71सी, 188 और 123 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चार मीनार पहुंचे जी किशन रेड्डी

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी हैदराबाद के चार मीनार के श्री भाग्य लक्ष्मी मंदिर में पूजा करने पहुंचे। उन्होंने उत्तरकाशी के सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकालने का श्रेय देवी भाग्य लक्ष्मी के आशीर्वाद को दिया है। 

उन्होंने कहा, 'देवी भाग्य लक्ष्मी के आशीर्वाद से उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस बचावकार्य में शामिल सभी अधिकारियों का मैं धन्यवाद करता हूं। पीएम मोदी के लीडरशिप और सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में यह मिशन कामयाब हो पाया है।'

हनुमाकोंडा में कल सुबह सात बजे से मतदान शुरू

तेलंगाना के  हनुमाकोंडा जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। डीएम सिकता पटनायक ने कहा कि कल सुबह सात बजे से जिले में मतदान शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा, दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए व्यवस्था की गई है, इसलिए यहां लगभग 2500 मतदान कर्मी रिपोर्ट कर रहे हैं और उनके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

केटीआर ने दिया रक्तदान

KT Rama Rao - फोटो : Social Media
तेलंगाना में मतदान से पहले बीआरएस नेता केटी रामा राव ने हैदराबाद में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान दिया। 

निजामाबाद में चुनाव अधिकारियों को वितरित की गई मतदान सामग्री

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले निजामाबाद में चुनाव अधिकारियों को मतदान सामग्री वितरित की जा रही है।

तेलंगाना में मतदान की तैयारियां पूरी, एलबी नगर में चाक-चौबंद सुरक्षा, कमिश्नर ने दी जानकारी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रचाकोंडा के कमिश्नर डीएस चौहान ने कहा, ''...सभी तैयारियां हो चुकी हैं...सभी जगहों पर सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं... केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 25 कंपनियां भी तैनात की गई हैं...28 नवंबर से धारा 144 लागू कर दी गई है। मतदान वाले इलाकों में निषेधाज्ञा 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। धारा 144 के प्रभाव के दौरान बैठकें और रैलियों पर पाबंदी रहेगी। लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने की अनुमति भी नहीं है।

BRS के 'दीक्षा दिवस' पर भड़की कांग्रेस, EC से कार्रवाई की मांग

मतदान के एक दिन पहले तेलंगाना भवन में बीआरएस ने 'दीक्षा दिवस' समारोह का आयोजन किया। तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बोम्मा महेशकुमार गौड़ ने इसे चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करार दिया। उन्होंने कहा "यह आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। मतदान 30 नवंबर को है ऐसे में 28 और 29 नवंबर पूरी तरह से शांतिपूर्ण दिन होने चाहिए। कोई राजनीतिक दल कार्यक्रम नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग के नियम के अनुसार किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं। ऐसे में 'दीक्षा दिवस' कैसे मनाया गया? यह सिर्फ तेलंगाना की जनता को प्रभावित करने के लिए है। कांग्रेस चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई और सख्त कदम उठाने का अनुरोध करती है।

तेलंगाना में कांग्रेस के पक्ष में माहौल; मोदी फैक्टर काम नहीं करेगा: कर्नाटक के मंत्री

तेलंगाना विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस कितनी सीटें जीत सकती है? इसकी संभावनाओं पर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा, तेलंगाना का माहौल निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है। कांग्रेस पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। इस पर कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस बेहतर स्थिति में है। जीतने की संभावनाओं पर राव ने कहा, उन्हें लगता है कि कांग्रेस सभी चार राज्यों में जीत हासिल करेगी। कहीं भी कोई नरेंद्र मोदी फैक्टर नहीं है। राव ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा, हमने कर्नाटक में देखा। मोदी भाजपा के लिए वोट हासिल करने में सक्षम नहीं थे। कई जगह, जहां पीएम मोदी की रैलियां हुईं, भाजपा के उम्मीदवार हार गए। इस बार चुनाव में कई और फैक्टर भी काम करेंगे।

विज्ञापन

तेलंगाना में तीन पुलिस अधिकारी निलंबित: चुनाव आयोग के अधिकारी

तेलंगाना में मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच चुनाव आयोग ने नकदी जब्ती मामले में तेलंगाना पुलिस के तीन अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के सूत्रों ने बताया कि निलंबन की कार्रवाई इसलिए हुई है क्योंकि इन अधिकारियों ने कथित तौर पर मामले को कमजोर करने के प्रयास किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें