फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत भाजपा की: यूपी के साहिबाबाद में 2.14 लाख वोट से जीत, वहीं मणिपुर में सिर्फ 50 वोट से

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 10 Mar 2022 11:25 PM IST

सार

भारतीय जनता पार्टी के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं ने जिस प्रकार भाजपा को समर्थन दिया है, वह अपने आप में बहुत बड़ा संदेश है। मुझे इस बात का भी संतोष है कि पहली बार मतदान कर रहे लोगों ने वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भाजपा की जीत पक्की की। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। - फोटो : ANI


उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत

उत्तर प्रदेश की साहिबाबाद सीट पर सुनील कुमार शर्मा ने समाजवादी पार्टी के अमरपाल शर्मा को 2.14 लाख वोट से हराया है। यह इन चुनावों की सबसे बड़ी जीत है।




पंजाब में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत

पंजाब में मनसा में आम आदमी पार्टी के डॉ. विनय सिंगला ने कांग्रेस के शुभदीप सिंह सिद्धू को 63,323 वोट से हराया। वहीं, डेरा बाबा नानक में कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शिरोमणि अकाली दल के रविकरण सिंह कहलों को 466 वोट से हराया। 


गोवा में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत

गोवा में पोरियम में भाजपा के देविया विश्वजीत राणे ने आप के विश्वजीत राणे को 13,943 वोट से हराया। यह राज्य की सबसे बड़ी जीत थी। वहीं, सेंट आंद्रे में रिवॉल्युशनरी गोअंस पार्टी के विरेश मुकेश बोरकर ने भाजपा के फ्रांसिस्को सिल्वेरा को 76 वोट से हराया। यह सबसे कम वोट की जीत है। 


मणिपुर में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत

मणिपुर की चंदेल विधानसभा सीट पर भाजपा के एसएस ओलिश ने नगा पीपुल्स फ्रंट के लंघु पॉलह्रिंग अनल को 27,341 वोट से हराया। यह मणिपुर की सबसे बड़ी जीत रही। वहीं, भाजपा के डॉ. उषाम देबेन सिंह ने वाबगई में कांग्रेस के मोहम्मद फजुर रहीम को 50 वोट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next