फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग की कानून मंत्रालय को चिट्ठी, वोटर कार्ड को आधार से जोड़ा जाए

Fri, 16 Aug 2019 08:33 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आधार कार्ड
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने की मांग की है। आयोग ने लिखा कि उसे ये अधिकार दिया जाए कि वह वोटर आई कार्ड को आधार से जोड़ सके जिससे फर्जी वोटर कार्ड पर रोक लगाई जा सके। आयोग ने कहा कि ये कदम देशहित में भी है।
विज्ञापन


हालांकि चुनाव आयोग पहले भी जुलाई 2017 में सरकार से इस विषय पर निवेदन कर चुका है लेकिन तब आधार का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण सरकार इसे टालती रही। लेकिन एक बार फिर आयोग ने इस मांग को दोहराया है और उसे उम्मीद है कि शायद सरकार इस बार कोई उचित कदम उठाएगी।

आपको बता दें कि कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दलों द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में फर्जी मतदान रोकने और निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें