फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC: चुनाव आयोग ने असम परिसीमन पर अंतिम रिपोर्ट की प्रकाशित, एक लोकसभा, 19 विधानसभा सीट के नाम बदले

Fri, 11 Aug 2023 07:36 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असम में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन पर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित की। असम में एक लोकसभा, 19 विधानसभा सीट के नाम बदले गए हैं।
विज्ञापन
Election Commission of India - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन पर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित की। असम में एक लोकसभा, 19 विधानसभा सीट के नाम बदले गए हैं। 2001 की जनगणना के आधार पर राज्य के सभी विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन (फिर से तैयार) किया गया था।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के एक बयान के अनुसार, 19 विधानसभा और दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित किए गए हैं। बयान के अनुसार, राज्य में एक लोकसभा और नौ विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

इसमें कहा गया कि रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले 1,200 से अधिक अभ्यावेदन पर विचार किया गया। आयोग को प्राप्त सुझावों और आपत्तियों में से 45 फीसदी का अंतिम आदेश में समाधान किया गया। राज्य के सभी विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन 2001 की जनगणना के आधार पर किया गया। उसने कहा कि जनगणना आयुक्त द्वारा प्रकाशित 2001 की जनगणना के आंकड़ों पर ही इस उद्देश्य के लिए विचार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें