फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में चुनाव: आयोग ने प्रचार अभियान को लेकर राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव

Sat, 18 Jul 2020 09:57 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय चुनाव आयोग ने शनिवार को सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चुनाव अभियान और सार्वजनिक बैठकों को आयोजित करने को लेकर अपने विचार और सुझाव भेजने के लिए कहा है। सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। बता दें कि इस साल कुछ राज्यों में उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन

 


आयोग ने अपने पत्र में देश में कोविड-19 के मौजूदा हालात की ओर इशारा किया। आयोग ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 और कुछ अन्य कानूनों के तहत दिशानिर्देश जारी कर चुकी हैं।

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को 31 जुलाई 2020 तक अपनी राय और सुझाव भेजने के लिए कहा है। ताकि, महामारी के दौरान होने वाले चुनावों में राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा प्रचार किए जाने को लेकर जरूरी दिशानिर्देश तैयार किए जा सकें।
विज्ञापन


इससे पहले बिहार के विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से कहा कि वह मतदाताओं को आश्वस्त करे कि आगामी विधानसभा चुनाव संक्रमण के फैलने का बड़ा कारण नहीं बनेंगे। साथ ही उन्होंने सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 250 तक सीमित करने का भी अनुरोध किया।

विपक्षी दलों ने शुक्रवार शाम आयोग के अधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक की। इससे पहले उन्होंने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर राज्य में कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात की ओर ध्यान दिलाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें