फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Election 2024: क्या कांग्रेस के टिकट पर नेहा राठौर देंगी मनोज तिवारी को टक्कर? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

अमित शर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:11 PM IST

सार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने मंगलवार को एक सवाल के जवाब में बताया कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यदि पार्टी इस तरह का कोई निर्णय लेती है तो वे इसका स्वागत करेंगे...
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election: Manoj Tiwari and Neha Rathore - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar


क्या कांग्रेस उम्मीदवार बनाएगी?

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने मंगलवार को एक सवाल के जवाब में बताया कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यदि पार्टी इस तरह का कोई निर्णय लेती है तो वे इसका स्वागत करेंगे। इसके पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली से खुद अरविंदर सिंह लवली को ही कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन बाद में उन्होंने चुनाव में उतरने से इनकार कर दिया। अमर उजाला के सवाल पर लवली ने कहा कि उनके पास पार्टी की कई अन्य जिम्मेदारियां हैं। उन्हें अपनी पार्टी के तीन उम्मीदवारों को जिताने के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के नेताओं को जीत दिलाने का प्रयास करने की भी जिम्मेदारी है। लेकिन यदि पार्टी उन्हें कोई आदेश देती है, तो वे चुनाव में उतरने से इनकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next