फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polls 2023: मुहूर्त-नक्षत्रों में क्यों उलझी कांग्रेस, सूची देर से जारी करने के पीछे कहीं ये रणनीति तो नहीं?

सार

शास्त्रों में अश्विन मास के कृष्ण पक्ष को पितृों को समर्पित किया गया है। यहीं वजह है कि इन 15 दिनों में देवकार्य नहीं किए जाते है, लेकिन 15 अक्तूबर को नवरात्र शुरु हो रहे है। इन दिन पदम योग भी है। जो राजनीतिक दृष्टि से बहुत ही शुभ होता है।  
विज्ञापन
Elections 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित दो अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने एमपी, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की अगली सूची कुछ दिनों में आने की उम्मीद है। इधर, कांग्रेस ने अभी तक चुनावी राज्यों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है। छत्तीसगढ़ में सात नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होना है, समय कम है, फिर भी कांग्रेस शुभ मुर्हूत का इंतजार कर रही है। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि नवरात्र के पहले दिन सूची जारी की जा सकती है। अभी पितृ पक्ष चल रहा है। ऐसे में कोई लिस्ट जारी करना शुभ नहीं होगा।

विज्ञापन




राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सूची जारी करने के पीछे हो सकता है कि कांग्रेस की कोई रणनीति हो। अगर पार्टी नवरात्र में उम्मीदवार घोषित करती है तो यह पार्टी का हिंदुत्व कार्ड साबित होगा। पार्टी इस बहाने से यह भी बताने की कोशिश कर रही है कि वह शास्त्रों और नक्षत्रों के साथ साथ धार्मिक मान्यताओं पर भी विश्वास करती है। नवरात्र से महिला वोटर्स को साधने की कोशिश होगी। यह दांव भाजपा पर भारी पड़ सकता है। शास्त्रों में अश्विन मास के कृष्ण पक्ष को पितृों को समर्पित किया गया है। यहीं वजह है कि इन 15 दिनों में देवकार्य नहीं किए जाते है। लेकिन 15 अक्तूबर को नवरात्र शुरु हो रहे है। इन दिन पदम योग भी है। जो राजनीतिक दृष्टि से बहुत ही शुभ होता है।  

मध्यप्रदेश: कांग्रेस की पहली लिस्ट नवरात्र के पहले दिन
एमपी में भाजपा की ओर से अब तक चार सूची जारी की जा चुकी हैं। लेकिन कांग्रेस ने अब तक एक भी सीट पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। वहीं कांग्रेस की घोषणा के मुताबिक वह नवरात्रि की पर्व यानी नवरात्रि के पहले दिन अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। मंगलवार को सतना में मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कह चुके है कि कांग्रेस की सूची श्राद्ध पक्ष के बाद आएगी। 
विज्ञापन


बीते शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में लगभग 103 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। लेकिन पितृ पक्ष के चलते नामों का ऐलान अब तक नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 13 अक्टूबर को होगी। इसके बाद उम्मीदवारों का ऐलान किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 136 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

छत्तीसगढ़: पहले चरण के लिए कम बचा है समय
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने नामों को अंतिम रूप देने के लिए 13 अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक करेगी। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि सीईसी की बैठक राष्ट्रीय राजधानी में होगी, क्योंकि स्क्रीनिंग कमेटी की कई दौर की बैठक पहले हो चुकी हैं। 90 में से 65 विधानसभा सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। 25 सीटों पर पैनल में दो या तीन नाम पर अभी निर्णय होना बाकी है। इसके अलावा वर्तमान के 17 विधायकों की खराब परफॉर्मेंस के कारण पार्टी टिकट कट सकती है। 

पहले चरण के सभी सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा नवरात्रि के पहले ही हो जाएगी। क्योंकि पहले चरण के चुनाव 7 नवंबर को है। इसके लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर से ही शुरु हो जाएगी। 20 अक्तूबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। ऐसे में अगर कांग्रेस नवरात्र के पहले दिन लिस्ट जारी करती है तो नामांकन के लिए उम्मीदवार के पास महज 5 दिन ही बचेंगे। कांग्रेस की सूची को लेकर प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि,  हमारी तैयारी पूरी हैं। अगली बैठक सीईसी से नामों पर मुहर लग जाएगी। नवरात्रि में कांग्रेस की लिस्ट जारी हो जाएगी।



राजस्थान: 80 सीटों पर नाम तय, सभी गुटों का रखा गया ध्यान
इधर, कांग्रेस ने राजस्थान में प्रदेश की 200 सीटों में से 80 पर नाम तय कर लिए है। इसमें प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत समेत 23 मंत्रियों के नाम शामिल है। इनमें वे निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। जिन्हें गहलोत ने कांग्रेस से टिकट दिलाने का वादा किया था। इन विधायकों ने 2020 में सरकार बचाने में अहम भूमिका अदा की थी। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में हुई बैठक में 150 नामों पर चर्चा में 80 सीटों पर सहमति बन गई है। इसमें खास बात यह है कि सीएम गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी के खेमे सहित सर्वे में शामिल नाम है। बाकी 120 सीटों पर पार्टी महिला, युवा  चेहरे को मौका दे सकती है। 50 नामों की पहली सूची नवरात्र में जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें