अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे के स्वागत के लिए एक 14 वर्षीय किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप का स्केच बनाया है। यह स्केच अहमदबाद के जिला कलक्टर कलाकार माहिर पटेल की ओर से ट्रंप को भेंट करेंगे। आठवीं में पढ़ने वाले छात्र माहिर को मोदी-ट्रंप का स्केच बनाने में तकरीबन 30 घंटे लगे।
माहिर ने कहा, मैं ट्रंप और मोदी का स्केच बनाया है। मैंने अपने स्केच में दोनों नेताओं की दोस्ती और उनके तालमेल को दर्शाया है। मैं चाहता हूं कि उनका स्वागत अलग तरीके से किया जाए। मैं उन्हें यह स्केच बतौर उपहार देना चाहता हूं।
माहिर ने चित्रकारी पांच साल की उम्र से ही करनी शुरू कर दी थी। उसने अपनी कला के लिए किसी तरह का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है। उसने स्केच करने के तरीके यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर सीखे हैं। माहिर इससे पहले मदर टेरेसा, रॉबर्ट डाउनी जैसी चर्चित हस्तियों के स्केच बना चुका है।