लोगों ने बच्ची के साथ जताई दुष्कर्म की आशंका
- फोटो : ब्यूरो
देवरिया राजकीय पालीटेक्निक के सामने देवरिया- गोरखपुर रेल खंड पर 8 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। घटना के विरोध में देवरिया गोरखपुर रोड को लोगों ने जाम कर दिया। 50 मिनट तक जाम लगा रहा।
सदर कोतवाली के मेहडा पुरवा गांव से शुक्रवार की रात में 8 साल की बच्ची अचानक घर से गायब हो गई। परिवार वालों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। लेकिन बच्ची का पता नहीं चला परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने बच्ची की तलाश अगल-बगल और बाजार में की। बच्ची का पता ना चलने से परिवार के लोग चिंतित हो उठे। रात करीब एक बजे गांव से कुछ दूरी पर राजकीय पालीटेक्निक के सामने देवरिया गोरखपुर रेल लाइन पर बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया। परिवार के लोग भी आ गए परिवार के लोगों ने बच्ची की पहचान की।