फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: डंपर से टकराई बेस्ट की बस, तीन महिला यात्रियों सहित आठ घायल, पांच की हालत गंभीर

Wed, 27 Oct 2021 04:20 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुंबई

सार

ये दुर्घटना आज सुबह उस वक्त हुई जब रूट नंबर 22 की बस दक्षिण मुंबई में मारोल से पाइधोनी जा रही थी। 
विज्ञापन
BEST bus Mumbai (file photo) - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के दादर में बुधवार को बेस्ट की बस पीछे से एक डंपर ट्रक से जा भिड़ी। इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। घायलों में तीन महिला यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं। दुर्घटना आज सुबह उस वक्त हुई जब रूट नंबर 22 की बस दक्षिण मुंबई में मारोल से पाइधोनी जा रही थी। 

विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि सुबह करीब 7.15 बजे डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर रोड ट्रैफिक सिग्नल पर एक तेज रफ्तार बेस्ट बस डंपर ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से बस के दरवाजे पर खड़ा एक यात्री सड़क पर गिर गया, जबकि अन्य यात्री कूद कर बाहर आ गए।
 

पांच यात्रियों की हालत गंभीर 
अधिकारी ने कहा कि सभी आठ घायल यात्रियों को नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बस चालक, कंडक्टर और तीन यात्रियों सहित पांच घायलों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य तीन की हालत स्थिर है। बेस्ट के प्रवक्ता मनोज वरदे ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन


'महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाएं 2020' के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में 1,812 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जिसमें 349 लोग घायल हुए थे और 1,740 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे इसके अलावा 443 मामूली रूप से जख्मी हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें