फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस का प्रभाव : विदेश में हनीमून का ख्वाब रह गया अधूरा

Mon, 09 Mar 2020 06:18 AM IST
संजीव कुमार झा परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  •  लगभग 200 हनीमून टूर निरस्त होने से नवविवाहित जोड़े परेशान
  •  कई माह पहले कर दी थी बुकिंग, टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी संचालकों को भी नुकसान
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2 मार्च को परिणय सूत्र में बंधे दिल्ली के मयूर विहार निवासी प्रग्नेश कुमार हनीमून के लिए इटली जाने वाले थे। दिसंबर 2019 में ही उन्होंने पहाड़गंज स्थित टूर एंड ट्रेवल्स के जरिए टिकट व बुकिंग आदि कर ली थीं, लेकिन इटली में कोरोनावायरस बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो गईं।

विज्ञापन


इससे प्रग्नेश कुमार का हनीमून टूर भी निरस्त हो गया। अब वह भारत में ही हनीमून पर जाने की योजना बना रहे हैं। खास बात यह है कि जिनके टूर निरस्त हुए या किसी ने जान-बूझकर किया, उन्हें टिकट और होटल आदि बुकिंग का पैसा भी वापस नहीं मिल पा रहा है।

ये व्यथा सिर्फ प्रग्नेश की नहीं है बल्कि इनके जैसे तमाम नवविवाहित जोड़े हैं जो हनीमून के लिए विदेश जाने का ख्वाब देख रहे थे। कोई थाईलैंड जाना चाहता था तो कोई मलेशिया और सिंगापुर। कई तो इटली समेत लंबी यात्रा करने के लिए चार महीने पहले ही बुकिंग करा चुके थे, ताकि कुछ रिहायत भी उन्हें मिल सके, लेकिन फिलहाल दुनिया के 80 से ज्यादा देशों तक पहुंचे कोरोनावायरस के कारण इनके पास यात्राएं निरस्त करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


रोहिणी सेक्टर-24 निवासी विकास बंसल ने बताया कि उनका विवाह 26 फरवरी को हुआ। वह पत्नी को लेकर फुकेट (थाईलैंड) जाना चाहते थे, ताकि वहां की खूबसूरती को वे अपने वैवाहिक जीवन में शामिल कर यादगार बना सकें, परंतु कोरोनावायरस के चलते अब वे बाली और मालद्वीव तक नहीं जा पा रहे हैं। घरवाले इतना डरे हुए हैं कि उन्हें कहीं नहीं जाने दे रहे हैं।

टूर एंड ट्रेवल्स संचालकों का कहना है कि दिल्ली में अब तक लगभग 200 हनीमून टूर निरस्त किए जा चुके हैं। पहाड़गंज स्थित टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक जसवीर सिंह बताते हैं कि कोरोना के चलते काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उनके पास 12 सिंगापुर, 39 थाईलैंड और चार इटली की बुकिंग थीं। इनमें से 21 हनीमून टूर थे। ये सभी फिलहाल निरस्त हो चुके हैं।

उम्मीदों पर फिर गया पानी

करोलबाग स्थित ब्रदर्स टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक विनोद मेहता बताते हैं कि एक से डेढ़ महीने में शादी का सीजन काफी अच्छा रहा। इससे देखते हुए उम्मीद थी कि व्यवसाय भी अच्छा रहेगा। क्योंकि, ज्यादातर नवविवाहित जोड़े हनीमून के लिए विदेश जाना पसंद करते हैं। तीन से चार महीने पहले बुकिंग भी शुरू हो जाती हैं।

इस बार उनके यहां करीब 60 बुकिंग बीते तीन दिन में निरस्त हुई हैं, जिनमें से 35 हनीमून टूर थे। उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में अब तक करीब 200 हनीमून टूर निरस्त हो चुके हैं। उनका कहना है कि भारत में भले ही अब कोरोना मरीज सामने आए हैं, लेकिन विदेशों में ये सब जनवरी से ही चल रहा है। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें