झारखंड सरकार ने एक्का के विरूद्ध आरोपों की जांच के लिए एक सदस्यीय जांच आयोग सोमवार को गठित किया। ईडी ने धनशोधन के दो मामलों की अपनी जांच के दौरान कथित अवैध खनन से संबंधित 36 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जब्त की थी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को तलब किया है। उन्हें निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से संबंधित धनशोधन मामले (मनी लॉन्ड्रिंग केस) के सिलसिले में समन किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अब पंचायती राज सचिव एक्का से इस मामले से संबंधित मनरेगा योजना में कथित अनियमितताओं के बारे में पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
एक निजी स्थान पर सरकारी कागजों पर कथित रूप से हस्ताक्षर करने के विवाद में फंसे एक्का को भाजपा के इस आरोप के बाद प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया कि उनकी बिचौलियों से मिलीभगत है। ईडी कथित मनरेगा घोटाले के साथ धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज दूसरे मामले के अंतर्गत भी राज्य में खनन क्षेत्र में कथित अनियिमतताओं में सिंघल की भूमिका की जांच कर रही है।
इस बीच, झारखंड सरकार ने एक्का के विरूद्ध आरोपों की जांच के लिए एक सदस्यीय जांच आयोग सोमवार को गठित किया। ईडी ने धनशोधन के दो मामलों की अपनी जांच के दौरान कथित अवैध खनन से संबंधित 36 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जब्त की थी।