फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: प्रवर्तन निदेशालय के सामने पांचवीं बार पेश नहीं हुए अनिल देशमुख, बीते दिन भेजा था समन

Wed, 18 Aug 2021 08:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर चल रहे मनी लॉड्ररिंग मामले में ईडी की ओर से फिर से समन जारी किया गया है। ईडी ने उन्हें बुधवार को हाजिर होने का फरमान सुनाया है। 
विज्ञापन
अनिल देशमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी के सामने पेश नहीं हुए देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच करने वाली प्रवर्तन निदेशालय के सामने पांचवीं बार पेश नहीं हुए। उनकी जगह उनके वकील इंद्रपाल सिंह ईडी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित होने का हवाला देते हुए और वक्त मांगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत 
ईडी की ओर से यह कार्रवाई तब की गई है, जब सुप्रीम कोर्ट ने अनिल देशमुख की याचिका को खारिज कर दिया है। दअरसल, अनिल देशमुख ने बीमारी के चलते सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कोई कठोर कार्रवाई न की जाने की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनको राहत नहीं दी। हालांकि, तीन सदस्यीय बेंच ने कहा है कि अनिल देशमुख अपील करने के लिए स्वतंत्र हैं। कानून के जानकारों का कहना है कि अनिल देशमुख अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट जा सकते हैं। 

ईडी ने भेजा पांचवा समन 
सूत्रों के मुताबिक ईडी की ओर से इस मामले में अनिल देशमुख को पांचवा समन भेजा गया है। ईडी मनी लॉड्ररिंग मामले में उनके बयान दर्ज करना चाहती है। जबकि, देशमुख ईडी की कार्रवाई को गलत बताते हुए पिछली सुनवाईयों में जाने से इंकार करते रहे हैं। उनके बेटे ऋषिकेश और उनकी पत्नी को भी समन जारी किया गया था, लेकिन वह भी सुनवाई के दौरान मौजूद नहीं हुए। देशमुख ने पिछले महीने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद ही पूछताछ के लिए हाजिर होने की बात कही थी।
विज्ञापन


100 करोड़ रुपये की उगाही का है मामला 
ये सभी समन महाराष्ट्र पुलिस के माध्यम से वसूली, रिश्वतखोरी से 100 करोड़ रुपये की उगाही मामले में भेजे जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद अप्रैल में अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद ईडी ने मुंबई व नागपुर स्थित अनिल देशमुख के घरों पर छापेमारी भी की थी। इस दौरान ईडी ने अनिल देशमुख के दो सहयोगियों, सचिव व सहायक को गिरफ्तार किया था।
 
4.20 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है कुर्क
ईडी की ओर से हाल ही में अनिल देशमुख व उनके परिवार की 4.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क भी की गई थी। ईडी का दावा था कि अनिल देशमुख ने असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे के माध्यम से कई बार मालिकों से 4.70 करोड़ का वसूली की थी।
 
अनिल देशमुख व उनके वकील ने ईडी की इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा है पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के पद से हटने के बाद उनकी ओर से गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें