फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी, केंद्रीय बल के साथ संदेशखाली पहुंची ईडी की टीम

Wed, 24 Jan 2024 02:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

उत्तर 24 परगना में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर फिर एक बार ईडी ने छापेमारी की। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 120 से अधिक कर्मियों के साथ पहुंचे ईडी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और दो स्थानीय लोगों की उपस्थिति में शेख के आवास का दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन
टीएमसी नेता शाहजहां शेख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केंद्रीय बल के साथ मिलकर बुधवार को उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल नेता शाहजहां शेख के आवास पर फिर एक बार छापेमारी की। राशन घोटाला मामले के तहत टीएमसी नेता के आवास पर छापेमारी की जा रही है। शाहजहां शेख के खिलाफ एक नोटिस भी जारी किया गया है। इसमें टीएमसी नेता को 29 जनवरी को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


शाहजहां शेख के आवास पर फिर छापेमारी 
एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 120 से अधिक कर्मियों के साथ पहुंचे ईडी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और गवाहों के रूप में दो स्थानीय लोगों की उपस्थिति में संदेशखली इलाके में शेख के आवास के दरवाजे को तोड़ दिया।

उन्होंने मीडिया को बताया, 'हम आज शेख के आवास की तलाशी लेंगे। हम वहां के निवासियों से बात करने की भी कोशिश करेंगे।' घर में प्रवेश करने के बाद अधिकारियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और तलाशी शुरू कर दी।
विज्ञापन


क्या था मामला
बता दें कि पांच जनवरी को ईडी ने शाहजहां के आवास पर छापेमारी की थी। जहां कुछ स्थानीय समर्थकों ने ईडी अधिकारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे। जिला पुलिस और शेख के परिवार के सदस्यों ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। हालांकि, इस घटना के बाद से ही शाहजहां फरार है। वहीं, पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाला मामले में राज्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें