फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithi River Desilting Case: मीठी नदी से गाद निकालने के मामले में ED की छापेमारी, मुंबई-कोच्चि में 15 जगह दबिश

Fri, 06 Jun 2025 09:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने मीठी नदी की सफाई घोटाले में मुंबई और कोच्चि में 15 से अधिक परिसरों में तलाशी ली। घोटाले से कथित तौर पर बीएमसी को 65 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को मीठी नदी से गाद निकालने के घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत महाराष्ट्र और केरल में छापेमारी की। इस घोटाले में बीएमसी को 65 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी मुंबई और कोच्चि में स्थित 15 से अधिक परिसरों में की गई। जांच मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया भी जद में
छापेमारी में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया, बीएमसी के सहायक अभियंता प्रशांत रामुगाड़े और कई ठेकेदारों के घर शामिल हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी अभिनेता डिनो मोरिया से पहले ईओडब्ल्यू ने दो बार पूछताछ की थी। ईडी अब अवैध धन के प्रवाह का पता लगाने के लिए छापेमारी के दौरान जब्त किए गए वित्तीय दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की समीक्षा कर रहा है।

ईओडब्ल्यू की ओर से दर्ज की गई एफआईआर से निकला मामला
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कुछ अधिकारियों और कुछ अन्य के खिलाफ ईडी का मामला मीठी नदी से गाद निकालने में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से दर्ज की गई एफआईआर से निकला है। इस घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में मीठी नदी से 65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
ईओडब्ल्यू ने घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए नगर निगम अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह नदी शहर से होकर अरब सागर में गिरती है। आरोप लगाया गया है कि विशेष ड्रेजिंग उपकरण किराये पर देने की निविदाओं में कुछ आपूर्तिकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें