फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया मामला: चिदंबरम के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी, आज होगी पेशी

Thu, 17 Oct 2019 06:56 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को प्रवर्तन निदेशालय ने भी अपनी जांच के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को निचली अदालत से अनुमति मिलने के बाद जांच एजेंसी ने यह कदम उठाया है। वहीं दिल्ली की विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता चिदंबरम के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट (व्यक्तिगत पेशी) जारी किया है। उन्हें आईएनएक्स मामले में गुरुवार अदालत में पेश होने को कहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी का तीन सदस्यीय जांच दल बुधवार सुबह 8.15 बजे चिदंबरम से पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंचा। करीब दो घंटे चली पूछताछ के बाद 74 वर्षीय कांग्रेस नेता को मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

इस दौरान चिदंबरम के बेटे कार्ति और पत्नी नलिनी चिदंबरम को भी जेल परिसर में दिखे। इसके बाद जांच एजेंसी के वकील अमित महाजन और एनके मट्टा ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट को चिदंबरम की गिरफ्तारी की सूचना देकर पूछताछ के लिए उनकी 14 दिन की हिरासत मांगी।
विज्ञापन


इस पर विशेष जज अजय कुमार कुहार ने बृहस्पतिवार को 3 बजे के लिए चिदंबरम के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया। ईडी ने चिदंबरम के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया समूह को 2007-08 में मिली विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की अनुमति में अनियमितता के लिए 2017 में पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।

इस दौरान चिदंबरम वित्त मंत्री थे और आरोप है कि नियमों के विरुद्ध जाकर यह मंजूरी दी गई थी। एजेंसी ने चिदंबरम पर अपने बेटे कार्ति चिदंबरम के साथ मिलकर समूह के प्रवर्तकों इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी के जरिये कथित रूप से भ्रष्टाचार और धनशोधन का आरोप लगाया है। मोदी सरकार ने 2017 में एफआईपीबी को निरस्त कर दिया था। पूर्व वित्त मंत्री को सीबीआई ने इस मामले में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था और वे पिछले 55 दिनों से न्यायिक हिरासत में हैं। 

दिल्ली कोर्ट ने आज 3 बजे के लिए जारी किया प्रोडक्शन वारंट 

वहीं दिल्ली की विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता चिदंबरम के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट (व्यक्तिगत पेशी) जारी किया है। उन्हें आईएनएक्स मामले में गुरुवार अदालत में पेश होने को कहा है। विशेष अदालत ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह गुरुवार को तीन बजे चिदंबरम को अदालत में पेश करें। इससे पहले मंगलवार को विशेष अदालत ने ईडी के तीन अधिकारियों को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में चिदंबरम से पूछताछ की अनुमति दी थी।



विज्ञापन

सीबीआई जल्द दाखिल करेगी आरोपपत्र

सीबीआई जल्द ही आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपपत्र दाखिल करेगी। सूत्रों के मुताबिक, इसमें पी चिदंबरम के साथ उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और विदेशी निवेश की मंजूरी देने की प्रक्रिया में शामिल कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के नाम भी हो सकते हैं। वहीं बेटी की हत्या में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को आरोपपत्र में गवाह बनाया जा सकता है। सीबीआई ने 15 मई 2017 में चिदंबरम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। 

सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने कहा, इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत जमानत न दी जाए 

वहीं चिदंबरम की जमानत याचिका का विरोध करते हुए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पूर्व वित्त मंत्री के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं इसलिए उनको जमानत न दी जाए। जस्टिस आर भानुमति की पीठ के समक्ष सीबीआई की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नजराट ने कहा, चिदंबरम द्वारा गवाहों को प्रभावित करने के कई सबूत जांच एजेंसी के पास उपलब्ध हैं, ऐसे में अगर इनको जमानत दी जाती है तो जांच पर असर पड़ने की पूरी आशंका है। उन्होंने बताया कि चिदंबरम ने पहले भी गवाहों पर दबाव डालकर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की है। पूर्व वित्तमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है कि सीबीआई उन्हें अपमानित करने और नीचा दिखाने के इरादे से जेल में रखना चाहती है इसलिए उन्हें जमानत दे दी जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें