फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारदा स्टिंग मामले में 11 नेताओं को ईडी का नोटिस, संपत्ति का ब्योरा जमा कराने का रिमाइंडर भेजा

Thu, 09 Jul 2020 02:48 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोलकाता
विज्ञापन
ईडी
विज्ञापन
नारदा स्टिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 11 आरोपी नेताओं को नोटिस भेज कर बैंक खातों और अन्य संपत्ति का ब्योरा देने को कहा है। एजेंसी के अधिकारी बताया कि आरोपियों में तृणमूल कांग्रेस के नेता और भाजपा नेता मुकुल राय का नाम भी है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, आरोपियों से पिछले सात साल की संपत्ति और निवेश का ब्योरा मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि 2016 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नारदा न्यूज की ओर से जारी एक स्टिंग ऑपरेशन में तृणमूल कांग्रेस के दर्जन भर नेताओं, सांसदों और मंत्रियों को निजी कंपनी के अधिकारियों से काम कराने के एवज में मोटी रकम लेते हुए दिखाया गया था।

एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि इन्हें लॉकडाउन शुरू से पहले मार्च में ब्योरा देने को कहा गया था, लेकिन अब तक जानकारी नहीं दी। हमें उम्मीद है कि अब जो रिमाइंडर भेजा गया है तो वह अपना जवाब जल्द भेजेंगे। इस बीच, ज्यादातर आरोपियों ने कहा कि उन्हें ईडी का नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें