फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एविएशन घोटाले में प्रफुल्ल पटेल से आज पूछताछ करेगा ईडी

Thu, 06 Jun 2019 12:47 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Praful Patel
विज्ञापन
करोड़ों रुपये के एविएशन घोटाले से जुड़ी मनी लान्ड्रिंग की एक जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल से बृहस्पतिवार को पूछताछ कर सकता है। इस घोटाले के चलते सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया को बड़े पैमाने पर घाटा उठाना पड़ा था।
विज्ञापन


62 वर्षीय पटेल का नाम ईडी की तरफ से हाल ही में दाखिल चार्जशीट में भी शामिल किया गया था। हालांकि ईडी ने चार्जशीट में 2004 से 2011 तक नागरिक उड्डयन मंत्री रहे पटेल का नाम आरोपी के तौर पर नहीं बल्कि एविएशन लॉबिस्ट दीपक तलवार के जानकार के तौर पर दिया है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पहले ही उड्डयन मंत्रालय और सरकारी एयरलाइंस के वरिष्ठ प्रबंधन से जुड़े बहुत सारे लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इनमें तत्कालीन नागरिक उड्डयन सचिव और एयर इंडिया के सीएमडी भी शामिल हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल राज्यसभा सांसद पटेल से तलवार के बयान और उसकी तरफ से किए गए खुलासों को लेकर सवालात किए जाएंगे। पटेल के बयान को मनी लान्ड्रिंग निरोधी अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिकॉर्ड किया जाएगा। महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया सीट से चार बार सांसद रह चुके पटेल पहले ही कह चुके हैं कि उड्डयन उद्योग की जटिलताओं को समझने के लिए ईडी की मदद करने में उन्हें बेहद खुशी होगी।

क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

ईडी के मुताबिक, दीपक तलवार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों और मंत्री से मिलकर एयर अरेबिया और कतर एयरलाइंस को एयर इंडिया के फायदे वाले ट्रैफिक राइट्स, रुट, सीट शेयरिंग और टाइमिंग एमिरेट्स दिलवा दिए थे। इसके बदले में इन कंपनियों ने दीपक तलवार की कंपनियों एशिया फील्ड लिमिटेड और गिफ्ट एसेट्स मैनेजमेंट लिमिटेड के खातों में जून 2008 से फरवरी 2009 के दौरान 272 करोड़ रुपये डाले। 

इसके अलावा यह भी आरोप है कि प्रफुल्ल पटेल ने देश में एयर इंडिया के फायदे के मार्ग भी किंशफिशर, जेट एयरवेज, गो एयरलाइंस, स्पाइस जेट और पैरामाउंट आदि निजी एयरलाइंस को दे दिए थे। इसके अलावा एयरबस से खरीदे गए 43 हवाई जहाज भी सवालों के घेरे में हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इसमें मामला दर्ज किया था, जिसके बाद ईडी ने भी मनी लान्ड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईडी पटेल से एयरबस खरीद मामले में भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें