ऑनलाइन खबरों की दुनिया में अमर उजाला डॉट कॉम (amarujala.com) एक बार फिर पाठकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। अप्रैल 2019 के कॉमस्कोर की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी खबरों में अमर उजाला डॉट कॉम नंबर वन वेबसाइट रही है। अप्रैल माह के डाटा के अनुसार, अमर उजाला डॉट कॉम टोटल व्यू में नंबर वन तो रहा ही, टोटल विजिट में भी अव्वल रहा है।
अमर उजाला डॉट कॉम अपने पाठकों को सटीक खबरें दिखाता है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज से लेकर समाचार विश्लेषण शामिल हैं। यहां पर पाठक देश-विदेश की खबरों से लेकर लाइफस्टाइल और मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ सकते हैं। हमने हर खबर को पूरी जिम्मेदारी और सटीकता के साथ दिखाया है और यही वजह है कि पाठकों ने हमें नंबर वन पर पहुंचाया है।
नीचे दिए गए आंकड़ों में आप भी देख सकते हैं कि किस तरह अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने प्रतिद्वंदियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। ये दर्शाता है कि अमर उजाला डॉट कॉम पाठकों का भरोसा जीतने में लगातार कामयाब रहा है। इस कामयाबी की सबसे बड़ी वजह है अमर उजाला की 70 वर्षों से स्थापित साख और पत्रकारिता के मूल्यों में दृढ विश्वास।