फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bitcoins Frozen : ईडी ने 12 करोड़ से ज्यादा के बिटकॉइन जब्त किए, गेमिंग ऐप ई-नगेट्स मामले में कार्रवाई

Wed, 28 Sep 2022 09:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी ने गत दिनों कोलकाता के गार्डनरीच स्थित आमिर के घर से 17 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद किए थे। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने 24 सितंबर को उसे 14 दिनों की पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
बिटक्वाइन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने आज गेमिंग ऐप ई-नगेट्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने आमिर खान नामक एक व्यक्ति व अन्य के 12.83 करोड़ रुपये मूल्य के बिटकॉइन जब्त कर लिए। 

विज्ञापन

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि पीएमएलए के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि कोलकाता के आमिर खान ने इस मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की धोखाधड़ी की है। ईडी ने गत दिनों कोलकाता के गार्डनरीच स्थित आमिर के घर से 17 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद किए थे। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।

कोर्ट ने 24 सितंबर को उसे 14 दिनों की पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया था। आमिर को पुलिस ने यूपी के गाजियाबाद से दबोचा था। उसकी हिरासत आठ अक्तूबर को खत्म होगी। आमिर ने ई.नगेट्स नाम से एक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन लॉन्च किया था। यह एक ऐसा एप था जिसके माध्यम से शुरू शरू में वह पैसे देता था। उसके बाद ई वॉलेट के जरिए ग्राहकों के पैसे निकाल लेता था। 

विज्ञापन

इफको के एमडी की 54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
इस बीच ईडी ने धन शोधन मामले में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) के प्रबंध निदेशक (एमडी) यूएस अवस्थी की 54 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां कुर्क कर लीं। कुर्क संपतियों में म्यूचुअल फंड, शेयर, बॉन्ड और बैंक जमा शामिल है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई 685 करोड़ के उर्वरक घोटाले और रिश्वत देने का मामले में की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें