फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: जबरन वसूली के एक अन्य मामले में सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 16 फरवरी को हुआ था गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 06:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में लिंक जज देवेंद्र सिंह जांगला के समक्ष सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसे 18 अप्रैल 2023 को विचार के लिए सूचीबद्ध किया गया है। 
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar (File) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को मलविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह की शिकायत के आधार पर जबरन वसूली और धनशोधन के एक अन्य मामले में सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। ईडी ने इसी साल 16 फरवरी को सुकेश को जपना सिंह से 3.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मलविंदर रेलीगेयर के पूर्व प्रमोटर हैं। 

विज्ञापन

ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में लिंक जज देवेंद्र सिंह जांगला के समक्ष आरोप पत्र दायर किया, जिसे 18 अप्रैल 2023 को विचार के लिए सूचीबद्ध किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, सुकेश चंद्रशेखर ने खुद को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताकर जपना को फोन किया और उनसे पैसे ऐंठे।  रिमांड की मांग करते हुए ईडी ने कहा कि यह मानने के लिए ठोस सबूत और कारण हैं कि उक्त आरोपी पीएमएलए की धारा 4 के तहत दंडनीय धारा 3 के अनुसार धनशोधन के अपराध का दोषी है।
 

एजेंसी ने कोर्ट में कहा, आरोपी अपराध से अर्जित धन के शोधन में शामिल है और अपराध की आय को बेदाग के रूप में पेश करने में शामिल रहा है। ईडी ने कहा, आरोपी सुकेश चंद्रशेखर जानबूझकर सबूत नहीं बता रहा है और इस तरह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से हिरासत में पूछताछ अपराध से अर्जित धन के लेन-देन का पता लगाने के लिए आवश्यक है। उक्त प्राथमिकी मलविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ खुद को सरकारी अधिकारी बताकर 3.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।
 
विज्ञापन

ईडी का मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दायर प्राथमिकी पर आधारित है, जिस पर रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के पूर्व प्रमोटर की पत्नी जपना सिंह और अदिति सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और जबरन वसूली का आरोप है। चंद्रशेखर और उनकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल दोनों को दिल्ली पुलिस ने पिछले साल सितंबर में धोखाधड़ी मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय की आर्थिक अपराध शाखा की जांच के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नोरा फतेही और कई अन्य नाम सामने आए थे।
 
और भी पढ़ें....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें